Home बिहार अचानक पंचायत भवन पहुंचे दीपक प्रकाश, ‘इंजीनियर मोड’ में देख मचा हड़कंप

अचानक पंचायत भवन पहुंचे दीपक प्रकाश, ‘इंजीनियर मोड’ में देख मचा हड़कंप

257
0
Deepak Prakash suddenly arrived at the Panchayat Bhawan, and was seen in 'engineer mode', causing a stir.

वैशालीः बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज वैशाली जिले के देसरी प्रखंड का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। मंत्री ने देसरी प्रखंड स्थित निर्माणाधीन आजमपुर पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री दीपक प्रकाश के अंदर का इंजीनियर जागने से निर्माण कार्य में लगे कर्मियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि मंत्री दीपक प्रकाश सिविल इंजीनियर नहीं, साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भवन की निर्माण सामग्री, दीवार की मजबूती और अब तक हुई प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पाया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रामीण प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों और संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूरा होना चाहिए ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं मिल सकें।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष लालदेव राम, शिवशंकर सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित विभाग के कई कनिष्ठ अभियंता और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने और ‘पंचायत सरकार’ की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

GNSU Admission Open 2026