Home बिहार तेज प्रताप का नया अंदाज़: हवन से ‘कीटाणु भगाते’ दिखे लालू के...

तेज प्रताप का नया अंदाज़: हवन से ‘कीटाणु भगाते’ दिखे लालू के लाल

153
0
Tej Pratap's new style: Lalu's son seen 'driving away germs' with havan

पटना: ‘हवन में डाली जाने वाली सामग्री (ध्यान रहे, यह सामग्री आयुर्वेद के अनुसार औषधिय आदि गुणों से युक्त जड़ी बूटियों से बनी हो) अग्नि में पड़कर सर्वत्र व्याप्त हो जाती है। घर के हर कोने में फ़ैल कर रोग के कीटाणुओं का विनाश करती है। वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि हवन से निकलने वाला धुआं हवा से फैलने वाली बीमारियों के कारक इन्फेक्शन करने वाले बैक्टीरिया (विषाणु) को नष्ट कर देता है।’ अध्यात्म और पूजा पाठ की महता को समझाती ये पंक्तियां ठीक सुबह के 6 बजे, यानी 20 दिसंबर के अहले सुबह तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने हर हर महादेव लिखा। शिवा की चर्चा की।

एक मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में हवनकुंड के सामने तेज प्रताप यादव बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हवन में सामग्री डाल रहे हैं। सात बजते- बजते लगभग दो हजार लोगों ने वीडियो देखा। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। वीडियो के बैकग्राउंड में स्लोक और तेज आवाज में एक म्यूजिक सुनाई दे रहा है। हवनकुंड की लपटें ऊंची उठ रही हैं। तेज प्रताप यादव बिल्कुल शांतचित होकर हवन में सामग्री डाल रहे हैं। हवनकुंड के सामने बैठे हुए हैं। तेज प्रताप यादव रह- रह कर सोशल मीडिया में अपनी कुछ अतरंगी वीडियो पोस्ट करते हैं। उन्होंने जिम करते हुए, साइकिल चलाते हुए, मंत्री रहते चिड़ियों को उड़ाते हुए, बाइक चलाते हुए। तरह- तरह के वीडियो डाले हैं। लोग उनके वीडियो को पसंद भी करते हैं। तेज प्रताप यादव कई बार अपनी वेशभूषा को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार महादेव का रूप धारण किया था।

GNSU Admission Open 2026

एक बार वो गोपियों के साथ कृष्ण भी वेशभूषा में दिखे थे। कुल मिलाकर अपनी इन तस्वीरों और वीडियो से चर्चा में बने रहते हैं। अब सवाल उठता है कि सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया तरह- तरह की आती है। एक यूजर ने लिखा है कि बेहतरीन जानकारी दी आपने। एक ने लिखा कि बहुत अच्छा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपने अंदर का बैक्टिरिया हटा ले पहले। उसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि वैदिक यज्ञ ही हमारी प्रमुख पूजा पद्धति है। कुल मिलाकर लोगों की प्रतिक्रिया भी अतरंगी है। कुछ लोगों ने गंभीर होकर, तो कुछ लोगों ने तंज भरे अंदाज में कमेंट किया है। फिलहाल, तेज प्रताप यादव ने मीडिया को भी सुबह- सुबह एक चर्चा वाली वीडियो पेश कर दी है। अब सवाल उठता है कि ये हवन किसके लिए? वाजिब है, इसका जवाब सिर्फ तेज प्रताप यादव ही दे सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026