Home मनोरंजन राज-सामंथा की शादी पर पूर्व पत्नी श्यामली बोलीं—‘यहां कोई ड्रामा या ब्रेकिंग...

राज-सामंथा की शादी पर पूर्व पत्नी श्यामली बोलीं—‘यहां कोई ड्रामा या ब्रेकिंग न्यूज नहीं’

280
0
On Raj-Samantha's wedding, ex-wife Shyamali said, 'There is no drama or breaking news here'

एंटरटेनमेंट: फिल्ममेकर राज निदिमोरु और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की 1 दिसंबर को हुई योगिक शादी ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं। इस बीच तीन दिन बाद राज की एक्स-वाइफ श्यामली डे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं, मुश्किल हालात और प्राइवेसी की गुजारिश को बेहद सधे हुए तरीके से पेश किया। साल 2015 में राज से शादी करने वाली श्यामली का रिश्ता 2022 में तलाक के साथ खत्म हुआ था, लेकिन सामंथा-राज की शादी के बाद मीडिया और सोशल मीडिया में उठी प्रतिक्रियाओं के बीच लोग उनकी ओर जवाब की उम्मीद कर रहे थे। श्यामली ने लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पिछली रात बेचैनी में गुजारी- परेशानी, सोच-विचार और लगातार पलट-पलट कर जागती हुईं। उन्होंने कहा कि वो जीवन में मिल रहे समर्थन की उपेक्षा नहीं कर सकतीं, इसलिए सबके प्रति आभार व्यक्त करना जरूरी था।

उन्होंने यह भी लिखा कि लोग जो भी प्यार और दुआएं उन्हें भेज रहे हैं, यह उसी सकारात्मक ऊर्जा की वापसी है जिसे उन्होंने वर्षों तक आध्यात्मिक अभ्यासों के माध्यम से दुनिया में भेजा है। पोस्ट में एक भावनात्मक खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को उनके ज्योतिष गुरु को स्टेज-4 कैंसर का पता चला है, जो शरीर के कई हिस्सों में फैल चुका है। उन्होंने साफ कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी प्राथमिकता सिर्फ अपने गुरु की सेहत और उनकी देखभाल है। इसलिए वो नहीं चाहतीं कि लोग उनसे किसी तरह के बयान, ड्रामा या रिएक्शन की उम्मीद करें। श्यामली ने स्पष्ट शब्दों में मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स को संदेश दिया कि वो न तो लाइमलाइट चाहती हैं, न किसी तरह की सहानुभूति।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि कोई पीआर टीम या मैनेजर नहीं है- हर मैसेज का जवाब वे खुद दे रही हैं, और इस समय वे सिर्फ शांति, सकारात्मकता और मानसिक स्थिरता को बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने आग्रह किया कि कोई उनसे एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, टिप्पणी, या विवाद की उम्मीद न करे। बता दें सामंथा और राज ने कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर में प्राचीन ‘भूत शुद्धि विवाह’ के तहत निजी समारोह में शादी की। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और प्रतिक्रियाएं आईं, जिसमें कुछ यूज़र्स ने श्यामाली के लिए हमदर्दी जताई और कुछ ने बेबुनियाद सवाल उठाए। हालांकि श्यामाली ने अपने पोस्ट के माध्यम से साफ कर दिया कि वो किसी भी विवाद से दूर रहना चाहती हैं और आध्यात्मिक तरीके से जीवन को संभालने पर ध्यान दे रही हैं।






GNSU Admission Open 2026