Home बिहार एड्स दिवस कर निकाली गई जागरूकता रैली

एड्स दिवस कर निकाली गई जागरूकता रैली

268
0
Awareness rally organised on AIDS Day

एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

सासाराम। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सहयोग से संस्था द्वारा महिला यौनकर्मी एवं इनके यौन साथियों, उच्च जोखिम समूह के बीच, संचालित हस्तछेप परियोजना, सुराज के द्वारा विश्व एड्स दिवस के के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 25 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक किया गया। इस दौरान डेहरी प्रखंड के मेंस्तर टोली, मुनिया बिगहा, चौधरी मोहल्ला, पाली रोड एवं सासाराम के कर्मा, अमरा, अमरी, अमरा तालाब, सहित बिक्रमगंज के मलिन बस्तियों, रेड लाइट एरिया में जागरूकता अभियान चलाया गया।

GNSU Admission Open 2026

अभियान के दौरान व्यक्तिगत सम्पर्क कर उच्च जोखिम समूह के यौन साथियों को एच आई वी परामर्श सेवायें प्रदान करने और यौन संबंध सेवाओं के दौरान उचित सुरक्षित यौन सम्बन्ध अपनाने, जांच परख कर रक्त का आदान प्रदान, हमेशा नए सिरिंज का इस्तेमाल, गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच कराने की सलाह दी गई। वही लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, सुराज एवं सदर अस्पताल स्थित जिला एड्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल के ओपीडी से जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लड बैंक की एमओ डॉक्टर संध्या रंजन की मौजूदगी में यह जागरूकता रैली निकाली गई। सदर अस्पताल से शुरू जागरूकता रैली रौजा, रोड, पुरानी जीटी रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मछली मंडी रोड होते हुए पुना सदर अस्पताल पहुंचकर रैली का समापन किया गया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉक्टर संध्या रंजन ने कहा कि एचआईवी/ एड्स एक खतरनाक बीमारी है। उन्होंने कहा कि सावधानी ही इससे बचाव है। सुराज संस्था के परियोजना निदेशक डॉक्टर ठाकुर रवींद्रनाथ ने कहा कि एचआईवी/एड्स के नए संक्रमणों को रोकना, इससे होने वाले मृत्यु को न्यूनतम स्तर पर लाना और एड्स से संबंधित भ्रांतियों को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। रैली का संचालन राजेंद्र प्रसाद ने किया। रैली में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज कुमार के अलावा धर्मेंद्र कुमार,सीमा, बबीता, जिला एड्स परीक्षक डॉक्टर धर्मदेव सिंह, प्रिया कुमारी सहित एएनएम एवं अन्य कर्मियों ने इस रैली ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

GNSU Admission Open 2026