Home बिहार औराई की रमा निषाद को मिली मंत्री पद की सौगात, रिकॉर्ड जीत...

औराई की रमा निषाद को मिली मंत्री पद की सौगात, रिकॉर्ड जीत से विरासत को नई पहचान

302
0
Aurai's Rama Nishad receives ministerial position, record victory gives legacy new identity

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में औराई सीट से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने वाली बीजेपी विधायक रमा निषाद ने बुधवार को मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ के साथ ही बड़े नेताओं की उपस्थिति में उनके राजनीतिक करियर की एक मजबूत शुरुआत हुई है। रमा निषाद ने इस विधानसभा चुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी भोगेन्द्र सहनी को 57 हजार से अधिक वोटों के विशाल अंतर से हराया था।

यह जीत इतनी बड़ी थी कि वो बिहार चुनाव में शीर्ष तीन सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली विधायकों में शामिल हो गईं। इस प्रचंड जीत के बाद से ही, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में उन्हें संभावित मंत्री के रूप में देखा जा रहा था। रमा निषाद की राजनीतिक पृष्ठभूमि अत्यंत मजबूत है। वो मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। जबकि वो पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहू हैं। उनका परिवार लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहा है, और उनके पति अजय निषाद दो बार मुजफ्फरपुर से सांसद रह चुके हैं।

GNSU Admission Open 2026

बीजेपी ने रमा निषाद पर पहली बार विश्वास जताया था, वो भी तब जब पार्टी ने निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री राम सूरत राय का टिकट काटकर उन्हें मौका दिया था। इस फैसले का उस समय जमकर विरोध हुआ था, लेकिन बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। रमा निषाद चुनाव प्रचार के दौरान भी सुर्खियों में आई थीं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीनापुर हाई स्कूल मैदान में जनसभा के बाद उन्हें मंच पर माला पहनाई थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई थी।

GNSU Admission Open 2026