Home बिहार शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, बहनोई...

शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर—परिवार में कोहराम

234
0
A young man who went out to distribute wedding cards died in a road accident, his brother-in-law seriously injured – family in turmoil

पटना: नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बिहटा-सरमेरा टू-लेन के भेन्डा मोड़ के पास हुई। हादसे में मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी 25 वर्षीय अंबेडकर पासवान के रूप में की गई है, जो केशो पासवान के पुत्र थे। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हिलसा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी अनिकेत कुमार हैं।

घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि अंबेडकर अपने बहनोई अनिकेत कुमार के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए अहियाचक गांव जा रहे थे। इसी दौरान भेन्डा मोड़ के पास उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अंबेडकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिकेत को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

अंबेडकर की शादी अगले महीने 4 दिसंबर को होने वाली थी। वह दिल्ली में एसी तकनीशियन का काम करता था। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा है। अंबेडकर तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।







GNSU Admission Open 2026