
एंटरटेनमेंट डेस्क: आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सिने लवर्स के बीच हंगामा मचा दिया है। इस फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन की है। इसमें एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर का जबरदस्त डोज देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह का लुक और एक्शन दोनों ही कमाल के हैं। साथ बॉलीवुड के कई नामी एक्टर्स ‘धुरंधर’ में धांसू किरदारों में नजर आए। फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर क्या रिएक्शन दिया, जानिए?
फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह से अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे उम्दा एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना विलेन के किरदारों में हैं। अर्जुन रामपाल का किरदार तो काफी खूंखार दिखा। आर. माधवन का किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है। रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त भी एक्शन अंदाज में ट्रेलर में दिखे। इन सभी को देखकर फैंस काफी खुश हैं। फिल्म के ट्रेलर और एक्टर्स की एक्टिंग देखकर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए हैं।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर एक यूजर्स ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए।’ एक अन्य यूजर्स ने कमेंट करके इस फिल्म को रणवीर सिंह का जबरदस्त कमबैक बताया। वहीं कई फैंस को संजय दत्त, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल का लुक, अंदाज भी पसंद आया। कुछ यूजर्स को फिल्म के डायलॉग पसंद आए। खासकर, ‘मुंह तोड़ने के लिए मुट्ठी बंद करना जरूरी है।’ यह डायलॉग ट्रेलर में आर. माधवन का किरदार कहता है। एक अन्य डायलॉग ट्रेलर में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘अगर तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए तो मैं धमाका शुरू करूं।’ यह भी फैंस को काफी पसंद आया है।






