
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के साथ ही नीतीश कुमार सरकार के 2020 के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 2020 में गठित जदयू-भाजपा सरकार के कई बड़े मंत्री इस बार भी मैदान में हैं, जिनका भविष्य मतपेटियों में बंद है। इनमें जदयू के विजय चौधरी, जयंत राज, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और भाजपा के मंगल पांडे, सम्राट चौधरी, संजय सरोगी, नितिन नवीन, प्रेम कुमार जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
| क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी | पार्टी | रुझान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सोनवर्षा | रत्नेश सदा | जदयू | आगे |
| 2 | दरभंगा (सदर) | संजय सरोगी | भाजपा | आगे |
| 3 | जाले | जीवेश कुमार मिश्रा | भाजपा | आगे |
| 4 | कुढ़नी | केदार प्रसाद गुप्ता | भाजपा | आगे |
| 5 | साहेबगंज | राजू कुमार सिंह | भाजपा | आगे |
| 6 | भोरे | सुनील कुमार | जदयू | आगे |
| 7 | अमनौर | कृष्णा कुमार मंटू | भाजपा | आगे |
| 8 | सीवान | मंगल पांडे | भाजपा | आगे |
| 9 | कल्याणपुर | महेश्वर हजारी | जदयू | आगे |
| 10 | सरायरंजन | विजय कुमार चौधरी | जदयू | आगे |
| 11 | बछवाड़ा | सुरेंद्र मेहता | भाजपा | आगे |
| 12 | बिहारशरीफ | डॉ. सुनील कुमार | भाजपा | आगे |
| 13 | नालंदा | श्रवण कुमार | जदयू | आगे |
| 14 | बांकीपुर | नितिन नवीन | भाजपा | आगे |
| 15 | लखीसराय | विजय कुमार सिन्हा | भाजपा | आगे |
| 16 | तारापुर | सम्राट चौधरी | भाजपा | आगे |
| 17 | बेतिया | रेणु देवी | भाजपा | पीछे |
| 18 | हरसिद्धि | कृष्णानंदन पासवान | भाजपा | आगे |
| 19 | झंझारपुर | नीतीश मिश्रा | भाजपा | आगे |
| 20 | फुलपरास | शीला कुमारी मंडल | जदयू | आगे |
| 21 | सुपौल | बिजेंद्र प्रसाद यादव | जदयू | आगे |
| 22 | छातापुर | नीरज कुमार सिंह बबलू | भाजपा | आगे |
| 23 | सिकटी | विजय कुमार मंडल | भाजपा | पीछे |
| 24 | धमदाहा | लेशी सिंह | जदयू | आगे |
| 25 | अमरपुर | जयंत राज | जदयू | आगे |
| 26 | चैनपुर | मो. जम़ा खान | जदयू | आगे |
| 27 | गया टाउन | प्रेम कुमार | भाजपा | आगे |
| 28 | चकाई | सुमित कुमार सिंह | जदयू | आगे |
| 29 | बहादुरपुर | मदन सहनी | जदयू | आगे |
सहरसा जिले की सोनवर्षा सीट से जदयू के रत्नेश सदा के सामने कांग्रेस की सरिता देवी चुनाव मैदान में हैं। इस आरक्षित सीट पर जनसुराज ने भी दुसाध जाति के रिटायर्ड टीचर सत्येन्द्र हाजरा को उतारा है। दरभंगा (सदर) से भाजपा के संजय सरावगी के सामने विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी हैं। वह मुकेश सहनी की जाति से हैं, यानी मल्लाह हैं। जन सुराज से रिटायर्ड आईजी आरके मिश्रा मैदान में हैं। प्लुरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी मैदान में हैं। भितरघात से लड़ना ही बड़ी चुनौती है। जाले से भाजपा के जिवेश कुमार के सामने कांग्रेस के ऋषि मिश्रा मैदान में हैं। यह राजद में थे और अंतिम समय में कांग्रेस का टिकट लेकर उतरे हैं। पिछली बार कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मशकूर अहमद रहमानी इस बार निर्दलीय मैदान में हैं। मुस्लिम वोट पर सबकुछ निर्भर करता है। जनसुराज ने लोहार जाति के रंजीत शर्मा को चुनाव में उतारा है।
कुढ़नी से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के सामने राष्ट्रीय जनता दल के बबलू कुशवाहा उतारे गए हैं। जनसुराज ने यहां से मोहम्मद अली इरफान को मैदान में उतारा है। साहेबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह के सामने राष्ट्रीय जनता दल के पृथ्वी राय मैदान में हैं। भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए जनसुराज ने यहां राजपूत जाति से ठाकुर हरिकिशोर सिंह को उतारा है। सीवान से भाजपा के मंगल पांडेय के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने अवध बिहारी चौधरी को उतारा है। अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार के समय विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। यहां जन सुराज ने भाजपा को राहत दी है। राजद-कांग्रेस के कोर वोट बैंक मुस्लिम धर्म के शेख वर्ग से बिजनेसमैन इंतक़ाब अहमद को उतारा गया है। कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी से मुकाबले के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, यानी भाकपा माले ने रंजीत राम को मैदान में उतारा है। रंजीत राम रविदास वर्ग से आते हैं। जन सुराज ने यहां उप मेयर राम बालक पासवान को उतारा है। सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी से राष्ट्रीय जनता दल के अरविंद सहनी मैदान में हैं। सरायरंजन से भाजपा के कोर वोटर और विजय कुमार चौधरी के वर्ग के वोटरों को निशाने पर रखते हुए ब्राह्मण सज्जन मिश्रा को उतारा गया है। बछवाड़ा से भाजपा के सुरेंद्र मेहता के सामने भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश राय हैं। अवधेश राय यादव जाति से हैं। जन सुराज ने यहां पर दोनों प्रतिद्वंदियों के लिए मुसीबत की तैयारी की है। यहां से भूमिहार वर्ग के रामोद कुंवर को उतारा गया है, जो माले नेता रहे हैं।






