Home मनोरंजन अमाल मलिक का इंडस्ट्री पर तंज, बोले— “कई लोग किरदार निभा रहे...

अमाल मलिक का इंडस्ट्री पर तंज, बोले— “कई लोग किरदार निभा रहे हैं”, फरहाना की खूब की तारीफ

265
0
Amaal Malik takes a dig at the industry, saying, "Many people are playing characters," and praises Farhana.

एंटरटेनमेंट : बिग बॉस 19 में हर दिन रिश्ते बदलते हैं, दोस्त ही दुश्मन बन जाते हैं। साथ ही कई लोग ऐसे होते हैं, जो रियल ना होकर, फेक इमेज बना रहे होते हैं। इस बात को लेकर अमाल ने अपनी राय जाहिर की। वह शहबाज के सामने इन बातों का जिक्र करते दिखे। ‘बिग बॉस 19’ के शो कुछ प्रतियोगियों को उन्होंने फेक कहा। अमाल का मानना है कि शो में कुछ लोग किरदार निभा रहे हैं। वह अपनी इमेज अलग किस्म की बना रहे हैं।

‘बिग बॉस 19’ के हालिया प्रोमो में अमाल मलिक शहबाज से कहते हैं, ‘तुम, मैं और फरहान और कुनिका जी रियल हैं। बाकी लोग किरदार निभा रहे हैं। तान्या को मैंने टोका है, आइना दिखाया गया है। गौरव खन्ना और अशनूर भी इमेज कॉन्शस हैं।’ इस तरह से अमाल ने गौरव, अशनूर और तान्या को टारगेट किया। अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की वैसे तो बिग बॉस 19 में बनती नहीं है। लेकिन वह मानते हैं कि फरहाना जैसी है, वैसा ही शो में खुद काे दिखाती है।

GNSU Admission Open 2026

इस बात को अमाल एप्रीशिएट करते हैं। शहबाज भी अमाल की बात पर हामी भरते हुए नजर आते हैं। पिछले वीकएंड ‘बिग बाॅस 19’ में डबल एविक्शन हुआ था। इस हफ्ते अचानक मिड वीक एविक्शन हुआ। शो से देसी छोरे मृदुल तिवारी को बाहर जाना पड़ा। फिनाले से चार हफ्ते पहले इस प्रतियोगी को शो से बाहर जाना पड़ा है। अब शो में गौरव खन्ना, शहबाज, अशनूर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और मालती चाहर बचे हैं।

GNSU Admission Open 2026