Home बिहार पत्तियां तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दो लोग हिरासत...

पत्तियां तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दो लोग हिरासत में

224
0
Elderly man beaten to death over leaf plucking; two detained

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा गांव (वार्ड-12, सखौरा) में शनिवार देर रात 70 वर्षीय शंकर पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पेड़ की पत्तियां तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके चलते हत्था, पियर और सकरा थाना की पुलिस के साथ डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

बाद में डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों के मुताबिक, मृतक को पिछले कई दिनों से आरोपी की ओर से धमकियां मिल रही थीं। शनिवार रात विवाद के दौरान आरोपी ने शंकर पासवान की फट्ठे से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे धान के खेत में फेंककर फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

गुस्साए परिजनों ने शव को हमलावर के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।




GNSU Admission Open 2026