सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिला परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित इस लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक चालानों और परिवहन संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान स्वयं जिला परिवहन पदाधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया।
इस लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता विभिन्न चालानों में दी जा रही भारी छूट है। विभाग द्वारा आम लोगों को राहत देने के लिए कई प्रावधान किए गए और उन्हें राहत दी गई। ओवर स्पीडिंग 2000 रुपये का चालान को 1000, सीट बेल्ट न लगाने पर कटे 1000 रुपये के जुर्माने को मात्र 500 रुपये लिया गया। साथ ही जिन वाहन स्वामियों का चालान 10,000 या 20,000 रुपये तक लंबित है, उनके लिए यह सुनहरा मौका रहा क्योंकि वे इसे लगभग आधे चालान पर सेटल किया गया।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक डीएसपी और जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से संवाद करते हुए उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों पर आर्थिक बोझ कम करना और उन्हें कानूनी झंझटों से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसे चालानों और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वही इस लोक अदालत में जिले भर के लोग पहुंच कर अपना जुर्माना जमा किया।







