Home राष्ट्रीय राजस्थान:हाईटेंशन तार से टकराई बस, दो की मौत, 12 से अधिक घायल

राजस्थान:हाईटेंशन तार से टकराई बस, दो की मौत, 12 से अधिक घायल

385
0
Rajasthan: Bus collides with high tension wire, two dead, more than 12 injured

जयपुर : जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। पल भर में बस में तेज करंट दौड़ गया और स्पार्क होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते बस में सवार मजदूर करंट और आग की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस यूपी से मजदूरों को लेकर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच रही थी। रास्ते में बस के ऊपरी हिस्से का हाईटेंशन लाइन से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और तेजी से आग फैल गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस यूपी से मजदूरों को लेकर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच रही थी। रास्ते में बस के ऊपरी हिस्से का हाईटेंशन लाइन से संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और तेजी से आग फैल गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

GNSU Admission Open 2026



GNSU Admission Open 2026