Home बिहार BJP का बड़ा फैसला,चार नेताओं को निष्कासित कर जारी किया आरोप पत्र

BJP का बड़ा फैसला,चार नेताओं को निष्कासित कर जारी किया आरोप पत्र

210
0
BJP takes a major decision, expels four leaders and issues chargesheet

Bihar Election 2025 : बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है. बीजेपी ने अपनी पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया और उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया. इस बड़ी कार्रवाई से बिहार बीजेपी में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, चारो नेताओं को 6 साल के लिये पार्टी से निकाला गया है. इसके साथ ही लेटर जारी कर निष्कासित किये गए नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये गए.जिन नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला गया उनमें कहलगांव विधानसभा सीट से पवन यादव, बहादुरगंज सीट से वरुण सिंह, गोपालगंज से अनूप कुमार श्रीवास्तव और बड़हरा सीट से सूर्य भान सिंह शामिल हैं. दरअसल, बीजेपी बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से लेटर जारी किया गया है. जिसमें इन पर आरोप लगाया गया कि ‘विधानसभा चुनाव 2025 में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह कार्य दल विरोधी है’. लेटर में आगे यह भी लिखा गया, ‘दल विरोधी कार्य के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है. ऐसे में आपको दल विरोधी इस गतिविधि के लिए निर्देशानुसार पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है’. यानी कि चारो बीजेपी नेताओं को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर कर दिया गया.

जेडीयू के बाद बीजेपी ने लिया कड़ा एक्शन

मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर टिकट नहीं मिलने के कारण कई नेताओं में नाराजगी है. ऐसे में वे बगावती तेवर दिखा रहे. दरअसल, टिकट नहीं मिलने से वे एक पार्टी को छोड़कर किसी दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले जेडीयू ने भी कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ऐसे में अब बीजेपी ने भी कड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के अन्य नेताओं को भी सख्त मैसेज दे दिया है कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026