Home मनोरंजन प्यार और दर्द की दास्तां लेकर आया ‘तेरे इश्क में’ का नया...

प्यार और दर्द की दास्तां लेकर आया ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना, हुआ रिलीज

507
0
The new song of 'Tere Ishq Mein' brings the tale of love and pain, released

एंटरटेनमेंट : साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने में प्यार को खोने का दर्द साफ-साफ नजर आ रहा है। धनुष गाने में एक तरफा आशिक लग रहे हैं जो अपने प्यार के लिए रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर प्यार को पाने का जुनून साफ साफ दिखता है। गाना शुरू होता है धनुष के हाथ में शराब की बोतल के साथ, जहां वो एक बार में जाकर ड्रिंक मांगते हैं।

कृति भी इसी दौरान उन्हें उस हालत में देखकर हैरान हो जाती हैं। इसके बाद शुरू होता है वो दर्द जो प्यार खोने का है और पूरे गाने में धनुष के चेहरे पर साफ-साफ नजर आता है। इस मोहब्बत में जुनून है, प्यार को पाने की जिद्द है। हालांकि फिल्म की कहानी क्या होगी, ये गाने से ज्यादा क्लियर नहीं हुआ है लेकिन एक बात तो तय है टूटे हुए दिल को समेटने में लगे धनुष की इस फिल्म को देखकर बहुत लोग जरूर भावुक होने वाले हैं।

GNSU Admission Open 2026

इस फिल्म को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही ‘तेरे इश्क में’ एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसके कानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। फील के टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का टीजर दुख, दर्द के साथ-साथ कुछ ऐसी फीलिंग्स से भी भरा है, जो एक दिल टूटे आशिक के खतरनाक हो जाने के बाद आपको महसूस होती है। टीजर से धनुष का डायलॉग- ‘शंकर करे तेरे बेटा हो, तुझे पता चले कि इश्क में जो मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं’, रोंगटे खड़े करने वाला है। ये फिल्म इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होगी।



GNSU Admission Open 2026