Home बिहार NDA में सहमति बनी, JDU आज जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

NDA में सहमति बनी, JDU आज जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट

395
0
Consensus reached in NDA, JDU to release list of candidates today

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में अब सब कुछ लगभग तय हो गया है। जदयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने दावा किया है कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत सकारात्मक माहौल में पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीट बंटवारा सौहार्दपूर्ण बातचीत में तय हुआ है। वहीं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि एनडीए में सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। आज प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होगी। बता दें, बिहार की राजनीति में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार एनडीए में हुए सीट बंटवारे से खुश नहीं है।

वहीं, जदयू सांसद संजय कुमार झा ने मंगलवार को एनडीए में एकजुटता का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह खुश हैं। वह एनडीए के लिए प्रचार करेंगे और गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं।’ संजय झा ने आगे कहा कि ‘एनडीए की सभी पांच पार्टियां एकजुट हैं। आज शाम तक उम्मीदवारों और उनकी सीटों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। गठबंधन नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चुनाव लड़ रहा है।’ संजय झा ने कहा कि विपक्ष के लोगों को पता है कि वे चुनाव मैदान में साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं। नीतीश कुमार चुनाव मैदान के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का एक ही लक्ष्य है, बिहार ने जो विकास का ट्रैक पकड़ा है, वो बरकरार रहे। पांचों दल समझदार हैं, और समझदारी के साथ काम कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए दलों के बीच सीट संख्या को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि ‘कौन दल किस सीट पर लड़ेगा, इस पर भी सकारात्मक बातचीत चल रही है और चर्चा अब अंतिम चरण में है।’ कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने नारा भी दिया- ‘बिहार है तैयार, एनडीए सरकार।’ दोनों नेताओं के बयानों से यह साफ है कि एनडीए अब सीट बंटवारे के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो की एकजुटता का संदेश देकर एनडीए ने विपक्ष को जवाब देने की कोशिश की है। अब नजरें इस बात पर हैं कि उम्मीदवारों की सूची में कौन-कौन से नाम शामिल होते हैं।

GNSU Admission Open 2026