एंटरटेनमेंट : विवादों और ट्विस्ट से भरे ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते भी एक और बड़ा पल देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते किसी का एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते वह मोड़ आ गया जिसने फैंस के रोमांच को और बढ़ा दिया। इस बार उस कंटेस्टेंट को बाहर होना पड़ा जिसने शो में ‘मास्टरमाइंड’ कहा जाता था और नाम है जीशान कादरी। जीशान शुरुआत से ही घर में दिमागी खेले और रणनीति के कारण उन्हें ‘मास्टरमाइंड’ कहा जाता था। कई दिग्गज कंटेस्टेंट्स के साथ उन्होंने मिलकर गठबंधन बनाए और अपनी पकड़ मजबूत की थी। उन्होंने लोगों को जोड़ा, प्रभावित किया, लड़ाइयों को सामंजस्य में बदला, लेकिन
वोटिंग में वह उम्मीद के मुताबिक खड़े नहीं हो पाए। नॉमिनेशन के लिए इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स – बसीर अली, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और जीशान कादरी के नाम सामने आ गए थे। सबसे कम वोट मिलना जीशान की हार का कारण बना। कट्टर समर्थकों की कमी और मजबूत विरोधियों ने मिलकर उन्हें वो समर्थन नहीं दिए जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे। जीशान की टोली में नीलम गिरी, तान्या मित्तल, बसीर अली, शहबाज बडेशा सहित अन्य नाम शामिल थे। यह गुट शो के अंदर एक बड़ी ताकत माना जाता था। लेकिन अब जीशान के जाने के साथ ही वह गठबंधन दरकने की कगार पर है।
दोस्ती और भरोसे की ज़मीन हिल सकती है, नए समीकरण बन सकते हैं। बीते हफ्ते सलमान खान ने घोषणा की थी कि उस हफ्ते एलिमिनेशन नहीं होगा, जिसे लेकर दर्शकों में कई सवाल उठे। लेकिन इस वीकेंड वार में शो होस्ट सलमान खान खुद खुलासा करेंगे कि किसकी किस्मत बदली। सोशल मीडिया पर पहले ही इसे लेकर काफी बहस शुरू हो चुकी है। ऐसे में कौन बनेगा अगला निशाना, किसे मिलेगा फिर से मौका, ये सब देखना दिलचस्प होगा। वीकेंड का वार पर आज सलमान खान एक बार फिर सभी कंटेस्टेंट्स की वाट लगाने वाले हैं। इसी दौरान सलमान शो में पहली बार तान्या की भी क्लास लेने वाले हैं। तान्या को खरी-खोटी सुनने को मिलेगी। उन्हें कहा जाएगा कि जब से मालती घर में आई हैं वो बहुत ही इनसिक्योर लग रही हैं।







