Home राजनिति राहुल गांधी का हमला: ‘नारी शक्ति के खोखले नारे’

राहुल गांधी का हमला: ‘नारी शक्ति के खोखले नारे’

359
0
Rahul Gandhi's attack: 'Hollow slogans of women power'

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर लगे प्रतिबंध को लेकर विवाद बढ़ चुका है। प्रियंका गांधी वाड्रा, महुआ मोइत्रा और पी. चिदंबरम सरीखे नेताओं के बाद अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सीधा पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी उनके नारी शक्ति नारों के खोखलेपन को उजागर करती है।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मोदी जी, जब आप किसी सार्वजनिक मंच पर महिला पत्रकारों को बाहर रखे जाने की अनुमति देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह संदेश दे रहे हैं कि आप उनके लिए खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। इस तरह के भेदभाव पर आपकी चुप्पी आपके ‘नारी शक्ति’ नारों की खोखलापन दिखाती है।”

GNSU Admission Open 2026

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान केवल कुछ चुनिंदा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था और महिला पत्रकारों को बुलाया नहीं गया था। मुत्ताकी ने इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विस्तृत बातचीत की थी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय पक्ष ने अफगान अधिकारियों से महिला पत्रकारों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया था, लेकिन अंतिम निर्णय तालिबान अधिकारियों ने ही लिया। काबुल में तालिबान शासन पर महिलाओं के अधिकारों को सीमित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने पहले भी कड़ी आलोचना की है।





GNSU Admission Open 2026