Home मनोरंजन राजवीर जावांडा का आखिरी सोशल पोस्ट हुआ वायरल

राजवीर जावांडा का आखिरी सोशल पोस्ट हुआ वायरल

369
0
Rajveer Jawanda's last social post goes viral

एंटरटेनमेंट : अस्पताल में 11 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद अंतत: राजवीर जवंदा जिंदगी की जंग हार गए। आज यानी बुधवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब राजवीर के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। ये पोस्ट उन्होंने अपने एक्सीडेंट के एक दिन पहले किया था। पोस्ट में राजवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

राजवीर का एक्सीडेंट 27 सितंंबर को हुआ था। सिंगर ने दुर्घटना से एक दिन पहले यानी 26 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। यह एक वीडियो था, जिसमें राजवीर झील किनारे एक कार और एक कारवां के साथ खड़े हैं। वीडियो में उनके आसपास हरी-भरी वादियां नजर आ रही हैं। राजवीर कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनका गाना ‘तू दिस पैंदा’ बज रहा है। ये गाना राजवीर का हालिया रिलीज गाना है, जो अब उनका आखिरी गाना भी बन गया है। इस वीडियो में राजवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन किसे पता था कि इस वीडियो के कुछ घंटे बाद ही राजवीर के साथ एक जानलेवा हादसा हो जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

इस वीडियो के साथ राजवीर ने पंजाबी में कैप्शन दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘कोई नहीं समझेगा, तुम और मैं क्या बातें कर रहे हैं। अगर मुझे तुम्हारी याद आए, तो मुझे बता देना कि समय क्या हो गया है।’ राजवीर का 27 सितंबर को शिमला जाते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया था। वो इस दौरान बाइक से जा रहे थे। इस हादसे में सिंगर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिंगर के निधन से उनके परिवार और फैंस सदमे में हैं।

GNSU Admission Open 2026