Home मनोरंजन नेहल की वापसी से तान्या मित्तल-अमाल मलिक की दोस्ती में दरार

नेहल की वापसी से तान्या मित्तल-अमाल मलिक की दोस्ती में दरार

459
0
Neha's return creates a rift in Tanya Mittal-Amaal Malik's friendship

एंटरटेनमेंट : रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से अपनी ड्रामा, इमोशन और रिश्तों की कहानी को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार सुर्खियों में हैं तान्या मित्तल और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, जिनकी दोस्ती पहले दिन से ही शो की सबसे मजबूत कड़ी मानी जा रही थी। शुरुआत से दोनों ने एक-दूसरे का हर मुश्किल वक्त में साथ दिया। चाहे तान्या का इमोशनल ब्रेकडाउन हो या अमाल का लो मोमेंट- दोनों हमेशा एक-दूसरे का सहारा बने। लेकिन हालिया प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि इसमें उनकी दोस्ती पर खिंचाव साफ दिखाई देता है।

मेकर्स द्वारा जारी वीडियो में तान्या और अमाल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विवाद की शुरुआत तब हुई जब जीशान ने तान्या से सवाल किया कि उन्होंने कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव को वोट देने की बात कही थी या नहीं। तान्या ने साफ किया कि उन्होंने केवल मजाक में यह कहा था, लेकिन असल में वोट फरहाना को ही दिया था। इस पर अमाल नाराज हो गए और उन्होंने तान्या से कहा कि उन्हें ऐसे दोस्त नहीं चाहिए जो इस तरह मजाक करें या धमकियों का सहारा लें। इस बहस के बाद माहौल इतना बिगड़ा कि तान्या आंसुओं में टूट गईं। वहीं अमाल ने भी गुस्से में कहा कि अगर बहस चिल्लाकर करनी है तो वे भी पीछे नहीं हटेंगे। तान्या की आंखों से बहते आंसू दर्शकों को झकझोर गए। इस दौरान नीलम ने तान्या को संभालने की कोशिश की और उन्हें समझाया कि अमाल उन्हें बहुत मानते हैं।

GNSU Admission Open 2026

बाद में जब अमाल ने तान्या को रोते देखा तो उन्होंने माफी मांगी और उन्हें शांत किया। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब घर में नेहल चुड़ासमा की एंट्री हुई। उन्होंने अमाल के सामने तान्या को लेकर कुछ बातें कहीं, जिससे शक और अविश्वास का माहौल बन गया। यही वजह रही कि दोनों के बीच की पारदर्शिता थोड़ी डगमगाती दिखी। हालांकि अंत में मामला सुलझ गया, लेकिन जो गांठ पड़ी, उसने रिश्ते को कमजोर करने का काम जरूर किया। बिग बॉस का सफर अभी लंबा है और इसमें हर दिन नए ट्विस्ट सामने आते हैं। तान्या और अमाल के बीच का रिश्ता दर्शकों के लिए इमोशन का बड़ा हिस्सा बन चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में दोनों की दोस्ती पहले जैसी मजबूत हो पाएगी या फिर इस गलतफहमी की चिंगारी आगे और भड़क उठेगी।




GNSU Admission Open 2026