Home मनोरंजन हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा और भूमि पेडनेकर ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा और भूमि पेडनेकर ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

397
0
Hema Malini, Preity Zinta and Bhumi Pednekar extend Navratri wishes

एंटरटेनमेंट: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है। माता रानी के इन नौ दिनों को माता के भक्त बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ मानते हैं। हेमा मालिनी ने आज नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर अपने फैंस को बधाई दी और साथ ही दो खास तस्वीरें भी शेयर कीं। मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कोलाज साझा किया, जिसमें एक तरफ मां दुर्गा की तस्वीर और दूसरी तरफ खुद का देवी दुर्गा के रूप में दिखाई दीं। इन तस्वीरों के साथ हेमा ने कैप्शन में लिखा, ‘नवरात्रि के नौ दिन आपके और आपके परिवार के लिए नौ गुना खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाएं। सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।’

हेमा की इस पोस्ट पर कई फैंस ने उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और साथ ही जय माता दी लिखा। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। यह नौ दिन का त्योहार मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। यह उत्सव 1 अक्टूबर तक चलेगा और 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगा। हेमा मालिनी ने 1963 में तमिल फिल्म ‘इधु सथियम’ से अपने अभिनय की शुरुआत की और 1968 में हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘त्रिशूल’ जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया।

GNSU Admission Open 2026

उनकी हालिया फिल्म 2020 में ‘शिमला मिर्ची’ थी, जिसमें राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह ने भी अभिनय किया है। हेमा के अलावा भूमि पेडनेकर ने आज नवरात्रि के पहले दिन अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया। भूमि ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘नवरात्रि के पहले दिन, जम्मू स्थित पवित्र बावे वाली माता महाकाली दरबार से, मां काली का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन में शक्ति, ऊर्जा और नई सफलताएं लेकर आए।’प्रीति जिंटा ने आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा प्यार और प्रकाश बना रहे। जय माता दी।’

GNSU Admission Open 2026