Home बिहार आवेदन प्रक्रिया शुरू, फोटो अपलोड से लेकर फीस भुगतान तक जानें जरूरी...

आवेदन प्रक्रिया शुरू, फोटो अपलोड से लेकर फीस भुगतान तक जानें जरूरी बातें

466
0
Application process begins, learn important things from photo upload to fee payment

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com के माध्यम से 27 सितंबर तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। कई अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय फोटो और दस्तावेज अपलोड में समस्या आती है। यहां आप आवेदन के सभी स्टेप्स देख सकते हैं आर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। बिहार एसटीईटी परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाती है।

पेपर 1 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है। पेपर 1 के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री और बीएड होना आवश्यक है। बीएड के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ विषयों में बीएड से छूट भी दी गई है, जबकि पेपर 2 के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर्स डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए और साथ ही बीएड/बीए/बीएड जैसी डिग्री आवश्यक है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। फोटो रंगीन और हाल का होना चाहिए, सफेद या हल्के बैकग्राउंड के साथ, आकार 3.5cm × 4.5cm और फाइल साइज 80–200 KB होना चाहिए। हस्ताक्षर का साइज 50–200 KB होना चाहिए। फोटो में चेहरे और आंखें स्पष्ट दिखनी चाहिए और टोपी, कोई कपड़ा या काला चश्मा पहनना स्वीकार्य नहीं है।

GNSU Admission Open 2026

फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी को फीस भुगतान करना होगा। इसके लिए “Select Online Payment” पर क्लिक कर उपलब्ध Payment Gateway में से किसी एक माध्यम का चयन करें। भुगतान केवल Debit/Credit Card, Net Banking या UPI से ही किया जा सकेगा; अन्य किसी माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं होगा। अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरने के बाद “Preview” बटन दबाकर सभी विवरण अच्छे से जांच लें। अगर कोई गलती मिले, तो सही जानकारी भरकर “Save” बटन क्लिक करना अनिवार्य है। आवेदन भरने के लिए User ID और Password का इस्तेमाल करें और इसे सुरक्षित रखें। यह जानकारी किसी के साथ साझा न करें और समिति कार्यालय में न भेजें। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन पत्र स्वयं ही भरें। अधूरा या एक से अधिक फॉर्म होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। गलत जानकारी या दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन अस्वीकृत होगा और परीक्षाफल रद्द किया जा सकता है। आवेदन पत्र और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (CAPITAL LETTER) में न करें। ऑनलाइन आवेदन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।


GNSU Admission Open 2026