Home बिहार समस्तीपुर में मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन छात्राएं बरामद, दो तस्कर...

समस्तीपुर में मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन छात्राएं बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

360
0
Human trafficking gang busted in Samastipur, three girl students recovered, two traffickers arrested

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से गायब हुई तीन छात्राओं को पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छात्राओं को बहला-फुसलाकर पूर्णिया ले जाया गया था, जहां उन्हें नेपाल और बंगाल में बेचने की योजना बनाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को अंगारघाट थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिरनामा की तीन छात्राएं दिल्ली में नौकरी की उम्मीद में घर से निकली थीं। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात एक महिला और युवक मुकेश से हुई, जिन्होंने उन्हें नौकरी का झांसा देकर मुजफ्फरपुर और फिर पूर्णिया ले गए। पूर्णिया में उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। करीब तीन दिन तक बंद रहने के बाद, छात्राओं में से एक ने किसी तरह अपनी मां को मोबाइल से संदेश भेजा। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पूर्णिया पुलिस की मदद से मंगलवार को छापेमारी की।

GNSU Admission Open 2026

छापेमारी में पुलिस ने पहले दो छात्राओं और बाद में दलसिंह सराय व मुजफ्फरपुर की छात्राओं को सुरक्षित बरामद किया। इस दौरान मानव तस्करी गिरोह के दो आरोपी मधेपुरा के बभनगामा वार्ड 8 निवासी नीरज कुमार पासवान और पूर्णिया के खुश्कीबाग के अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी शर्मा ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही गिरोह की एक महिला सहित तीन-चार सदस्य मौके से भाग निकले। भागने वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की सतर्कता के कारण इस बड़ी मानव तस्करी की वारदात को टाला गया और तीनों छात्राओं की जान बच गई।

GNSU Admission Open 2026