रोहतास। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचे जहां उन्होंने 35000 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही साथ पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा 4 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर बिहार की जनता को समर्पित किया। बिहार में पीएम मोदी के आगमन और योजनाओं की सौगात को लेकर बीजेपी के प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जिस तरह से बिहार के लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं, इससे यह स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी के लिए बिहार काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी ने बिहार की जनता को कई योजनाओं की सौगात दी है। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि पूर्णिया पहुंचे पीएम मोदी ने 35000 करोड रुपए योजनाओं कि सौगात दिया। साथ ही साथ 1 बंदे भारत, 3 अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई । इसके अलावा 25000 करोड़ से भागलपुर के तिरुपति में बना थर्मल पावर प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इस पावर प्रोजेक्ट से बिहार को मिलने वाली ऊर्जा बिहार को नई गति प्रदान करेगी। इसके अलावा 6283 करोड़ की कोसी मेची लिंक परियोजना का भी शिलान्यास किया। 603 करोड़ बने घरों में 40920 भारतीयों का गृह प्रवेश के साथ-साथ पूर्णिया में सीमेंट उत्पादन केंद्र, अररिया – गलगलिया नई रेल लाइन का उद्घाटन, विक्रमशिला कटारिया रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास किया भी किया। श्री सिंह ने कहा कि इस शिलान्यास और उद्घाटन से बिहार समृद्ध होगा और आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी द्वारा बिहार को दी जाने वाली सौगात को लेकर त्रिविक्रम नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।







