Home राष्ट्रीय भारत-अमेरिका रिश्ते: ट्रंप की दोस्ती पर कांग्रेस का सवाल, पीएम मोदी को...

भारत-अमेरिका रिश्ते: ट्रंप की दोस्ती पर कांग्रेस का सवाल, पीएम मोदी को घेरा

289
0
India-US relations: Congress questions Trump's friendship, cornered PM Modi

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय समानों पर 50 % टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए है। ऐसे में जब चर्चा का बाजार गर्म हुआ तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दूसरे को गर्मजोशी भरे संदेश भी दिए। इसके बाद अब इस मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए सवाल उठाया है कि क्या भारत और अमेरिका वाकई इतने पक्के दोस्त हैं कि ट्रंप ने 35 से ज्यादा बार खुद को भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का सूत्रधार बताया है? बता दें कि मामले में बढ़ते विवाद के बीच ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं जारी हैं और उन्हें विश्वास है कि दोनों देश जल्द ही एक सफल समझौते पर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात करने को लेकर उत्साहित हैं।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि भारत और अमेरिका अच्छे दोस्त हैं और नेचुरल पार्टनर हैं। हमें विश्वास है कि चल रही व्यापारिक बातचीत दोनों देशों की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगी। ऐसे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप से कहा कि भारत और अमेरिका ‘नेचुरल पार्टनर’ हैं। सवाल ये है कि क्या इतने ‘नेचुरल’ कि ट्रंप ने 35 बार ये दावा किया कि उन्होंने 10 मई की शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया और इसमें ट्रेड को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया? उधर दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि दोनों ही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा नहीं करना चाहते। खरगे ने यह बयान गुजरात के जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिया। खरगे ने कहा हमारा मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती पर हम उन्हें सम्मान देते हैं, लेकिन आज देश में दो लोग हैं जो नहीं चाहते कि संविधान और लोकतंत्र सलामत रहे। खरगे ने हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन के कुछ सांसदों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की आशंका पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर क्रॉस-वोटिंग हुई है, तो यह गंभीर मामला है। INDIA गठबंधन के हर घटक दल को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए।




GNSU Admission Open 2026