Home राष्ट्रीय राहुल गांधी ने रेल मंत्री से की रायबरेली में ट्रेन का स्टॉपेज...

राहुल गांधी ने रेल मंत्री से की रायबरेली में ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग

455
0
Rahul Gandhi demanded from the Railway Minister to give stoppage of train in Rae Bareli

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने रायबरेली के स्थानीय लोगों की लंबित मांग का हवाला हुए रायबरेली जंक्शन पर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की मांग की है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया है कि यह ट्रेन पहले से ही रायबरेली से होकर गुजरती है।

उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए उनकी यात्रा आसान हो सके। अपने पत्र में राहुल गांधी ने रेलमंत्री से रायबरेली जंक्शन पर ट्रेन संख्या 20503/20504 और ट्रेन संख्या 20505/20506 के ठहराव की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोग बार बार इस ट्रेन के ठहराव की मांग करते रहे हैं खासकर नई दिल्ली की यात्रा को सुगम बनाने के लिए।

GNSU Admission Open 2026

यह मांग लंबे समय से लंबित है और इसे पूरा करने से उनके क्षेत्र के लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। दरअसल, रायबरेली के लोग लंबे समय डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। लोगों की परेशानी और उनके मांग को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी ने रेलमंत्री को पत्र लिख स्टॉपेज देने की मांग की है ताकि रायबरेली के लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सके। 




GNSU Admission Open 2026