Home राष्ट्रीय अमेरिका-चीन-रूस के बीच रिश्तों में कैसे संतुलन बना रहा भारत?

अमेरिका-चीन-रूस के बीच रिश्तों में कैसे संतुलन बना रहा भारत?

373
0
How is India maintaining balance in the relations between America-China-Russia?

नई दिल्ली: चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिदृश्यों के बीच भारत को अपनी विदेश नीति में कितने बदलाव करने पड़ रहे हैं। अमेरिका-चीन-रूस जैसी ताकतों के साथ सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण रिश्ते रखने में देश को किन मुद्दों पर सोचना पड़ता है। मौजूदा दौर में ये रिश्ते कितने चुनौतीपूर्ण हैं और भारत कैसे संतुलन बना रहा है? इन सवालों पर आज विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने विस्तार से जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जर्मन विदेश मंत्री के साथ प्रेस वार्ता के दौरान कहा, इन सभी देशों से इतर भारत और जर्मनी के संबंध भी ठोस रूप से बढ़ रहे हैं। विदेश मंत्री ने दोनों देशों के रिश्ते को ‘बहुत ही स्थिर संबंध’ बताया। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के संबंध मौजूदा दौर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों और टैरिफ के कारण तल्ख हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को खत्म करने में अपनी भूमिका का श्रेय लेने को लेकर ट्रंप की हठधर्मिता भी किसी से छिपी नहीं है।

GNSU Admission Open 2026

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात वर्षों के बाद चीन दौरे पर गए जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। रूस-भारत और चीन (RIC) के इस गठजोड़ को अमेरिकी सियासत के बीच बड़े विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसी संदर्भ में डॉ जयशंकर से भारत की विदेश नीति और ताकतों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सवाल पूछा गया था।


GNSU Admission Open 2026