Home बिहार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस टीम पर हमला

शराब माफियाओं की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस टीम पर हमला

283
0
Chaos over arrest of liquor mafia, attack on police team

शिवहर: बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफियाओं का दुस्साहस दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र स्थित देकुली धाम का है, जहां मंगलवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची। तभी शराब तस्करों और उनके समर्थकों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया। इस भीषण हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान टीम ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस पर हमला कर दिया। अफरातफरी के बीच लोगों ने गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया और पुलिस बल पर हमला करते हुए फरार हो गए। उत्पाद थाना प्रभारी निकिता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। मौके पर पहुंची पिपराही थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 जुलाई को तरियानी क्षेत्र के तुलसीनगर गांव में भी उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला किया था, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। लगातार हो रहे हमलों से पुलिस-प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लगातार हमले यह साफ दिखाते हैं कि शराब माफिया बेखौफ हो चुके हैं और अब पुलिस बल को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान नहीं चलाया, तो माफियाओं के हौसले और बुलंद होते जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026