Home मनोरंजन ‘एक चतुर नार’ ट्रेलर रिलीज: कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर, असली चतुर...

‘एक चतुर नार’ ट्रेलर रिलीज: कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर, असली चतुर कौन?

475
0
'Ek Chatur Naar' trailer released: Full of comedy and suspense, who is the real Chatur?

एंटरटेनमेंट : दिव्य खोसला और नील नितिन मुकेश की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। टीजर के बाद ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है।

इस ट्रेलर में नील और दिव्या के बीच चालाकी का खेल देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताता है, लेकिन इतना गारंटी जरूर देता है कि फिल्म कॉमेडी, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। रहस्य, चालाकी और माइंग गेम से भरपूर ये ट्रेलर एक ऐसी कहानी का दावा करता है जहां चतुराई सबसे बड़ा हथियार बन जाती है।

GNSU Admission Open 2026

ट्रेलर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश के अलावा भी कई कलाकार नजर आए हैं। जिनमें छाया कदम, सुशांत सिंह, रजनीश दुग्गल, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, हेली दारूवाला, रोज सरदाना और गीता अग्रवाल शर्मा शामिल हैं। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

GNSU Admission Open 2026