Home बिहार राहुल गांधी का आरोप: विपक्ष की साजिश SIR कराने और बिहार चुनाव...

राहुल गांधी का आरोप: विपक्ष की साजिश SIR कराने और बिहार चुनाव चुराने की

452
0
Rahul Gandhi's allegation: Opposition is conspiring to get SIR done and steal Bihar elections

सासाराम : राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीतने के चार महीने बाद बीजेपी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीत जाती है। जबकि ओपिनियन पोल हमारे पक्ष में था। हालांकि जब हमने इसकी गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि विधानसभा चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में लाखों वोटर जोड़े गए, जिसकी बदौलत भाजपा चुनाव जीत गई। अब यही कारनामा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआइआर के जरिए बिहार में किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा हर चुनाव कैसे जीत जाती है उन्होंने कहा कि एसआइआर के माध्यम से जो वोट चोरी की जा रही है, उसे हम पूरे बिहार की जनता को दिखाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान और मताधिकार को बचाने की लड़ाई है। हम गरीबों के वोट की चोरी नहीं होने देंगे।

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस मंच से आपको बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं। उनकी ताजा साजिश बिहार में SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है। हम सब इस मंच पर आपको यह बताने आए हैं कि हम उन्हें यह चुनाव नहीं चुराने देंगे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है। पहले देश को पता नहीं था कि वोट कैसे चुराए जा रहे हैं। लेकिन हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वोट कैसे चोरी किए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026