Home बिहार ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को फ्री जमीन, जन्माष्टमी पर CM नीतीश...

ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को फ्री जमीन, जन्माष्टमी पर CM नीतीश का बड़ा ऐलान

432
0
Free land to industries that provide more employment, CM Nitish's big announcement on Janmashtami

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के अवसर पर उद्योग लगाने वालों को कई सुविधाएं देने बात फिर से कही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन देने की बात कही थी। शनिवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने उद्योग लगाने वालों को विशेष पैकेज देने का एलान किया। कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है।

अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी। उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा। ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी। 

GNSU Admission Open 2026