Home बिहार कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने वाहनों में लगाई...

कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने वाहनों में लगाई आग; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

294
0
Junk dealer shot dead, angry family members set vehicles on fire; Police busy investigating CCTV footage

पटना: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने कबाड़ दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। सड़क मार्ग को जामकर खूब हंगामा किया। घटना एनएच 28 स्थित  मझौलिया के पास की है। घटना को लेकर के परिजनों का आरोप है कि बच्चे के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान मो गुलाब (40) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई क्या कहना है कि एक आदमी ने फोन कर बताया कि आपके भाई को किसी ने गोली मार दी है।

GNSU Admission Open 2026

जब मैं वहां पर पहुंचा तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े थे। मृतक के भाई ने का कहना है कि मोहम्मद तुफैल, मोहम्मद बदल, मोहम्मद अकील और मोहम्मद छोटू ने हत्या करवाई है। दोनों के बीच जमीन का विवाद था, इसी वजह से हत्या करवाई गई है।  उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में दो दिन पहले भी मारपीट की घटना हुई थी।. घटना पर पहुंचे एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कबाड़ी कारोबारी की गोली मार का हत्या कर दी है। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

GNSU Admission Open 2026