Home बिहार “प्रखंड को पहचान देने की जंग: ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ की उपयोगिता...

“प्रखंड को पहचान देने की जंग: ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव’ की उपयोगिता साबित होती दिख रही”

272
0
“The battle to give identity to the block: The usefulness of ‘My block, my pride’ seems to be proven”

बिहार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस प्रतियोगिता का मकसद राज्य के अलग-अलग प्रखंडों में मौजूद उन खास पर्यटन स्थलों की पहचान करना है, जो अब तक अनदेखे या कम चर्चित रहे हैं, लेकिन ऐतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक रूप से बेहद अहम हैं।

इस प्रतियोगिता के तहत अब तक बिहार के 13 प्रखंडों से चुने गए खास पर्यटन स्थलों की सूची तैयार की जा चुकी है। इन स्थलों का चयन ज्यूरी ने किया है। अब जनता को मौका दिया गया है कि वे इनमें से अपने पसंदीदा स्थल को वोट देकर “पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड” का विजेता बना सकते हैं। वोटिंग की प्रक्रिया 8 अगस्त तक खुलेगी। कोई भी व्यक्ति पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in/en/contest/mera-prakhand-mera-gaurav पर जाकर अपने मनपसंद पर्यटन स्थल को वोट कर सकता है।

GNSU Admission Open 2026

दरअसल, यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष 2 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। इसमें प्रतिभागियों से उनके प्रखंड के ऐसे स्थल के बारे में जानकारी देने को कहा गया था, जो कम प्रसिद्ध होते हुए भी पर्यटन की दृष्टि से अहम हो सकते हैं। प्रतिभागियों को उस स्थल से जुड़ी तमाम जानकारी देनी थी। फिर हर जिले में बनी चयन समिति ने प्रखंड स्तर की प्रविष्टियों की जांच की और उनमें से बेहतर प्रविष्टियों को पर्यटन विभाग को भेजा गया।

GNSU Admission Open 2026