Home राष्ट्रीय मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राहुल गांधी का हमला – ‘क्या चुनाव आयोग...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राहुल गांधी का हमला – ‘क्या चुनाव आयोग इलेक्शन चोरी ब्रांच बन गया है?

335
0
Rahul Gandhi's attack on voter list revision - 'Has Election Commission become Election Theft Branch?

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में वोटरों की लिस्ट में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ यानी मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर वोटों की चोरी की जा रही है। राहुल ने पूछा है कि क्या चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी की ‘इलेक्शन चोरी ब्रांच’ बन चुका है? राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में ‘एसआईआर’ के नाम पर चुनाव आयोग वोट की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। काम सिर्फ चोरी, नाम एसआईआर और जो इसे उजागर करे, उस पर दर्ज हो रही है एफआईआर।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग ही रह गया है या भाजपा की ‘इलेक्शन चोरी ब्रांच’ बन चुका है? चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर पहले ही सफाई दी थी। आयोग का कहना है कि बिहार में 22 साल बाद यह विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) हो रहा है, जिसका उद्देश्य फर्जी नामों, मृतकों और दोहराए गए मतदाताओं को हटाना है। साथ ही नए योग्य मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। चुनाव आयोग का दावा है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और कानूनी दायरे में हो रही है।

GNSU Admission Open 2026

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एसआईआर की आड़ में करोड़ों भारतीय नागरिकों को सिर्फ नागरिकता दस्तावेजों के अभाव में वोटर लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिन पर सुनवाई जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता लिस्ट की सफाई के इस बहुत जरूरी काम में नागरिकों की भागीदारी काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि आयोग हर योग्य नागरिक का नाम सूची में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी गैरकानूनी कदम नहीं उठाया जा रहा है।





GNSU Admission Open 2026