Home मनोरंजन पवन कल्याण ने हिंदी को बताया ‘बड़ी मां’, प्रकाश राज का तंज—‘खुद...

पवन कल्याण ने हिंदी को बताया ‘बड़ी मां’, प्रकाश राज का तंज—‘खुद को कितने में बेचा?’

508
0
Pawan Kalyan calls Hindi 'Badi Maa', Prakash Raj taunts- 'For how much did you sell yourself?'

एंटरटेनमेंट : हाल ही में आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने हिंदी और तेलुगु को लेकर ऐसा बयान दिया जो अभिनेता प्रकाश राज को पसंद नहीं आया है। पवन कल्याण ने लोगों से अपील की कि वह तेलुगु के साथ हिंदी बोलें। उन्होंने कहा कि हिंदी जोड़ने वाली भाषा है। उनके इस बयान पर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश राज ने पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया और लिखा ‘बस पूछ रहा हूं।

किस कीमत पर खुद को बेचा? शर्मनाक है।’ पवन कल्याण ने हैदराबाद में आयोजित दक्षिण संवाद कार्यक्रम में भाषण दिया। इसका आयोजन गृह मंत्रालय के तहत राजभाषा विभाग द्वारा किया गया था। हिंदी पर बोलते हुए पवन कल्याण ने कहा ‘तेलुगु भले ही हमारे लिए मातृ भाषा हो लेकिन राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। घर में बात करने के लिए हमारे पास तेलुगु है। लेकिन जब हम बॉर्डर पार करते हैं तो हमारे पास हिंदी है। दुनिया हमें अलग करना चाहती है लेकिन हम एक देश के रूप में हिंदी में एकजुट होना चाहते हैं। मैं इस तरह की भाषा का स्वागत करता हूं, चाहे वह मलयालम हो, तमिल हो, तेलुगु हो या फिर कोई और भाषा। हमें अपनी मातृ भाषा का आदर करना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

हिंदी हमारी बड़ी मां के समान है। हिंदी सीखना हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि यह हमारी ताकत है।’ इससे पहले भी प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर हिंदी भाषा थोपने का इल्जाम लगाया था। पवन कल्याण ने इसी साल मई में तमिलनाडु के नेताओं की तरफ से हिंदी भाषा का विरोध किए जाने पर सवाल उठाया था। इस पर प्रकाश राज ने ट्वीट किया था कि ‘पवन कल्याण अपनी हिंदी भाषा को हम पर न थोपें, यह हमारे कल्चर और स्वाभिमान की रक्षा की बात है।’

GNSU Admission Open 2026