Home मनोरंजन साइबर धोखाधड़ी पर बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हुई बंद,...

साइबर धोखाधड़ी पर बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हुई बंद, ट्रोलिंग बनी वजह?

450
0
Big B's voice caller tune stopped due to cyber fraud, trolling was the reason?

एंटरटेनमेंट : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हम और आप प्रतिदिन अभिनेता की आवाज को अपने फोन कॉल के दौरान सुनते थे, जिसमें वो साइबर-धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के बारे में कहा करते थे। हालांकि, आपको बताते चलें कि आज यानी गुरुवार से अब वो आवाज आपको फोन करने के दौरान नहीं सुनाई देगी। जानिए कारण।

भारत सरकार द्वारा नागरिकों को साइबर धोखाड़ी से सावधान करने के लिए एक मुहिम चलाई गई थी, जिसके जरिए फोन के कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी। अब आज गुरुवार से अभिनेता की आवाज नहीं सुनाई देगी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब यह अभियान समाप्त हो गया है, इसलिए भारत सरकार ने कॉलर ट्यून को भी बंद करने का निर्णय लिया है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई जागरूकता पहल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे के बारे में जनता को शिक्षित करना था। बीते दिनों बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें यूजर्स ने उनकी आवाज में वायरल कॉलर ट्यून के लिए ट्रोल किया था।

GNSU Admission Open 2026

अभिनेता ने इसका जवाब भी दिया था। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं। तो??’ इस ट्वीट पर यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘तो फोन पर बोलना बंद करिए।’ फिर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’ हालांकि, आपको बताते चलें कि इस कॉलर ट्यून का बंद होने से ट्रोलर्स का कोई संबंध नहीं है। इसे सरकार के फैसले के कारण बंद किया गया है। 82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें ‘सेक्शन 84’ में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास ब्रम्हास्त्र और कल्कि 2898 एडी के भी अगले भागों का प्रोजक्ट है।


GNSU Admission Open 2026