Home राष्ट्रीय झगड़े के बाद दंपती ने की खुदकुशी की कोशिश, पत्नी की मौत,...

झगड़े के बाद दंपती ने की खुदकुशी की कोशिश, पत्नी की मौत, पति ICU में; दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

430
0
After a fight, the couple tried to commit suicide, the wife died, the husband is in ICU; two innocent children are in deep sorrow

उत्तर प्रदेश: बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रांडोवाला में मंगलवार रात एक दंपती के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना में पत्नी त्रिवेणी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति शुभम को बेहोशी की हालत में फंदे से उतारकर परिजनों ने बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुभम की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। करीब छह साल पहले गांव सुनपता निवासी विरेंद्र कुमार की पुत्री त्रिवेणी की शादी गांव रांडोवाला के शुभम से हुई थी।

दोनों के एक चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। मंगलवार रात किसी बात पर दंपती के बीच विवाद हुआ और इसी के बाद दोनों ने घर के अंदर ही एक कमरे में कुंदे से रस्सी बांधने के बाद लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो त्रिवेणी की सांसें थम चुकी थीं, जबकि शुभम को समय रहते नीचे उतार लिया गया।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण और थाना प्रभारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शुभम को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। 


GNSU Admission Open 2026