Yoga Day: Neetu Kapoor showed her passion for fitness, netizens surprised to see her energy said- 'You are our inspiration'

एंटरटेनमेंट : अभिनेत्री नीतू कपूर की उम्र 66 वर्ष है। मगर, फिटनेस और खूबसूरती के मामले में वे कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनकी इस फिटनेस का राज है, हेल्दी लाइफस्टाइल। नीतू कपूर नियमित रूप से योग और वर्कआउट करती हैं। आज शनिवार को योग दिवस पर उन्होंने अपनी वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर की है, जिसमें उनकी एनर्जी देख नेटिजन्स भी दंग रह गए हैं।

नीतू कपूर ने आज शनिवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसके साथ नीतू कपूर ने कैप्शन लिखा है, ‘योग से पहले कुछ वेट ट्रेनिंग’। वेट ट्रेनिंग के दौरान नीतू कपूर की एनर्जी का स्तर देखने लायक है। नीतू कपूर जिस अंदाज में वर्कआउट कर रही हैं, वह देख नेटिजन्स दंग रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप सच्चे मायनों में युवाओं के लिए प्रेरणा हो’। एक यूजर ने लिखा, ‘उम्र के इस पड़ाव पर भी इतनी फुर्ती से आप वर्कआउट कर रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

तारीफ की बात है’। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने यह साबित कर दिया कि सबसे अच्छा निवेश वही है, जो हेल्थ के लिए किया जाए।’ नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी मां के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। नीतू कपूर ने एक अन्य वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वे अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ योग करती नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘सबसे अच्छी विरासत- योग और एक-दूसरे के प्रति प्रेम’! आगे लिखा है, ‘इंटरनेशनल योग डे और मां-बेटी की बॉन्डिंग’।