40 pigs died in Bhatapara, department alert

बलौदाबाजार-भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा में लगातार सूअरों की मौत के बाद पशु चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। टेहका रोड स्थित विवान पिक फार्म हाउस में अब तक 40 सूअरों की मौत की सूचना है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम फार्म हाउस पहुंची और स्थिति की निगरानी के साथ सूअरों का उपचार शुरू किया। मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विभाग ने सूअरों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

GNSU Admission Open 2026

लगातार हो रही मौतों से पशुपालकों और आसपास के लोगों में चिंता बनी हुई है। विभाग पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और फार्म हाउस में आवश्यक निगरानी एवं उपचार किया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, स्वाइन फीवर सूअरों में फैलने वाला वायरल रोग है, जो घरेलू और जंगली सूअरों को संक्रमित कर सकता है। यह बीमारी मनुष्यों में नहीं फैलती। सूअरों में तेज बुखार, कमजोरी और आंतरिक रक्तस्राव इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं।