Rescue operation underway in Mayapur Tunnel accident, CM Dhami visits the site to inspect; 19 workers safe

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने के बाद राहत एवं बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव अभियान की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से भी हादसे से जुड़ी जानकारी ली।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस समेत कई टीमें जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने सभी उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करने के साथ रेस्क्यू टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि तीन श्रमिकों को निकालने के लिए अभियान जारी है। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और रेस्क्यू कर अस्पताल लाए गए घायल श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। टनल में फंसे तीन श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।