Home उत्तर प्रदेश गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक की मौत, दोस्त घायल; कासिमाबाद जाते...

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक की मौत, दोस्त घायल; कासिमाबाद जाते वक्त हुआ हादसा

158
0
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: युवक की मौत, दोस्त घायल; कासिमाबाद जाते वक्त हुआ हादसा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर बहरामपुर काली मंदिर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, गंगौली गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर बाइक से कासिमाबाद जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में ओमप्रकाश के साथ बाइक पर मौजूद उनका दोस्त नीतीश भी घायल हो गया। वह सहाबुद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नीतीश ने ही ओमप्रकाश को किसी जरूरी काम से कासिमाबाद बुलाया था। इसी कारण वह रात में घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और चेन्नई में रहकर काम करता था। वह करीब एक महीने पहले ही घर आया था और अगले दिन वापस लौटने के लिए उसका रिजर्वेशन भी कराया गया था। घर से लौटने की तैयारी के बीच हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026