Home राष्ट्रीय मथुरा सड़क हादसे में चार की मौत, बस-ट्रेलर टक्कर से मची अफरा-तफरी

मथुरा सड़क हादसे में चार की मौत, बस-ट्रेलर टक्कर से मची अफरा-तफरी

22
0
Four killed in Mathura road accident; bus-trailer collision causes chaos

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के राया क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक यात्री बस के गिट्टी भरे ट्रेलर से टकराने के कारण बस में सवार चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 19 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के करीब सवा तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस माइल स्टोन 112 और 113 के बीच आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने चार यात्रियों को मृत घाेषित कर दिया वहीं अन्य 19 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुये मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जबकि घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।


पुलिस के अनुसार हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण होना प्रतीत होता है क्योंकि ट्रेलर एक्सप्रेस वे की तीसरी लेन पर सामान्य गति से जा रहा था। बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी और दो से तीन मीटर तक उसमें घुस गयी। मृतकों की पहचान की जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुये सड़क यातायात को बहाल कर दिया गया है।