Young woman's body found in a sack in the Ganga, fear of murder sparks panic

मुंगेर: मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव कुंड पंचायत के निषाद टोला गंगा घाट पर शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्नान के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने गंगा में एक बोरा तैरता हुआ देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हेमजापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंगा में तैर रहे बोरे को बाहर निकलवाया।

जब बोरा खोला गया तो उसमें एक लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में बंद कर गंगा में फेंक दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।