पटना। बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान इन क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, और बांका जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार रात खगड़िया और शेखपुरा में बारिश हुई, जबकि नालंदा में काले बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं। मौसम बैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैली ट्रफ लाइन के कारण राज्य में नमी बढ़ी है। 6 और 7 अप्रैल को कई जिलों में मेघ गर्जन और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जबकि 8 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 9 अप्रैल तक मौसम सक्रिय रहेगा, इसके बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण हो रहा है। रविवार को रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA