Varanasi: Bar Association president's car attacked

एशिया महाद्वीप के अधिवक्ताओं के प्राचीनतम संगठन बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी की कार पर मंगलवार की रात 1:30 बजे के बाद फायरिंग की गई। बदमाशों की फायरिंग में मैकेनिक के दाएं कंधे पर गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। शिवपुर थाने की पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अधिवक्ता सतीश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनका वाहन खराब हो गया था और स्टार्ट ही नहीं हो रहा था। इस पर वह मैकेनिक बुलाकर वाहन उसे दे दिए थे। मैकेनिक और उसके स्टाफ वाहन को ले जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने कहासुनी के बाद फायरिंग की। असलहे से निकली गोली मैकेनिक सोनू सोनकर के कंधे पर लगी। उसे उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सोनू सोनकर की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।


GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA