Uttar Pradesh worker dies tragically in stone crusher accident, buried under stone dust

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में नांगल गांव स्थित एक क्रेशर पर मंगलवार देर शाम पत्थरों के पाउडर के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेशर पर कार्यरत श्रमिक सुनील कुमार (निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) अचानक पत्थर के पाउडर ढेर में दब गया।

साथी श्रमिकों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


बताया जा रहा है कि मृतक सुनील कुमार उत्तर प्रदेश से अलवर आकर क्रेशर पर नौकरी कर रहा था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।