UP Police Constable Recruitment 2025: Written exam result released, 76,184 candidates selected for DV/PST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार 32,679 पदों के लिए कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए सफल घोषित किया गया है।

भर्ती बोर्ड ने बताया कि कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, जिनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में कराया गया था।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) किया गया। न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में अंकों की श्रेष्ठता और आरक्षण प्रावधानों के आधार पर लगभग 2.33 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। समान कटऑफ वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।

अर्ह घोषित अभ्यर्थियों की अभिलेख समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्र, तिथि और समय की विस्तृत जानकारी जारी करेगा।अभ्यर्थी अपना परिणाम रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।