सासाराम में बीच सड़क पर अधेड़ की पीट-पीटकर ह/त्या मामले में दो गिरफ्तार

सासाराम (रोहतास)। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद इलाके से दिल दहला देने वाली घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने 24 मार्च 2026 को मुरादाबाद में बीच सड़क पर पीट पीट कर हत्या कर दिया था। घटना के पूरे इलाके में तनाव की स्थिति देखी जा रही है। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर व्यक्ति को घसीटते और डंडों से वार करते साफ नजर आ रहे हैं। जिसमें आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करे हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या था पूरा मामला?

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

बताया जाता है कि मुरादाबाद निवासी हसन राजा और आरोपियों के बीच जमीन के पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात पर बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने हसन राजा को सड़क पर घसीटते हुए लाए और बीच सड़क पर ही लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सासाराम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते छापेमारी घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।