Trump dismisses claims that AI will destroy humanity as a hoax

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुनिया पर कब्जा करने और मानवता के खत्म होने से जुड़े दावों को अफवाह बताया है। उन्होंने ऐसे दावों को खारिज करते हुए कहा कि AI को लेकर इस तरह की बातें सही नहीं हैं।

ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर कहा कि AI के दुनिया पर कब्जा करने, इंसानियत को खत्म करने और इससे जुड़ी अन्य नकारात्मक आशंकाएं महज अफवाह हैं।

GNSU Admission Open 2026

इसके साथ ही ट्रंप ने फिनलैंड में AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में गूगल के निवेश को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अनुमति लेने की प्रक्रिया को कंपनी मुश्किल मानती है, जिसके कारण वह फिनलैंड में निवेश कर रही है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि गूगल अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा।

गौरतलब है कि गूगल ने 9 सितंबर को फिनलैंड में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कम से कम 13 अरब यूरो निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।