जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा कोटा जिले की सुकेत नगर पालिका को छोड़कर शेष 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने सुबह 7 बजे चुनाव संबंधी सूचना जारी की।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव 21 और 22 सितंबर को कराए जाएंगे। वहीं, तकनीकी कारणों से स्थगित अध्यक्षीय चुनाव वाले चार निकायों के 10 बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को मतगणना होगी।
पुनर्मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद इन चारों निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में कराया गया था। सोमवार को मतगणना हुई। ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते चार निकायों के कुछ बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।







