Tragic accident in Odisha: Five killed, two injured as car falls into pond

भुवनेश्वर: ओडिशा के ढेंकनाल ज़िले में एक कार के सड़क से फिसलकर तालाब में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है।
यह हादसा बुधवार देर रात हुआ।

हादसे के समय पीड़ित एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। यह दुर्घटना ढेंकनाल सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत छटिया गांव के पास हुई। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग पानी में डूबी गाड़ी से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे, जबकि बाद में पांच लोगों के शव बरामद किए गये। घायलों को ढेंकनाल ज़िला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आशंका जतायी जा रही है कि चालक या तो तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था या गाड़ी चलाते समय उसे नींद आ गयी थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के सही कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा।